फिरोजाबाद: मेरी मांटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत निकली अमृत कलश यात्रा

फिरोजाबाद। मेरी मांटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत मौढा सचिवालय से अमृत कलश यात्रा निकाली गई। अमृत कलश यात्रा का शुभारम्भ ग्राम प्रधान मिथलेश यादव ने पंचायत सचिवालय की मिट्टी कलश में डालकर किया। इसके बाद अमृत कलश यात्रा गांव में भ्रमण कर घर-घर जाकर मिट्टी एकत्रित की और लोगों को देश के शहीदों की कुर्बानियां के बारे में जानकारियां दी। साथ ही अपने गांव और देश की उन्नति में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, प्रधान मिथलेश यादव, ग्राम विकास अधिकारी बृजेश कुमार, पंचायत सहायक रूपल शर्मा, आंगनवाड़ी रेखा देवी, सुमन पचैरी, आशा सुमन देवी,मंजू देवी, निर्माण कार्य समिति के अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, निर्माण कार्य समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप कुमार, रवि कुमार, उदयवीर सिंह, नीलम देवी, राजनश्री आदि मौजूद रहे

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2476