शिकोहाबाद: पीएम विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ पर वर्चुअल कार्यक्रम में पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह

शिकोहाबाद। रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने ग्रीन पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा शुरू किया है। जिसमें 15 दिन तक भाजपा कार्यकर्ता जनभागी से समाज में कार्य करेंगे। पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पीएम के वर्चुअल कार्यक्रम में पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने एलईडी पर प्रधानमंत्री का भाषण भी सुना।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के अलावा सदर विधायक मनीष असीजा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा. पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचैरी, सुनील टंडन, पिछडावर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील यादव, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव, पूर्व चेयरमैन रघुवर दयाल गुप्ता, नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता और राजीव गुप्ता मौजूद रहे। संचालन सीए अवधेश पाठक ने किया।

इस अवसर पर संस्कृति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के वैभव को ऊंचा करने का काम किया है। उनके नेतृत्व में भारत पांचवी महाशक्ति बन गया और शीघ्र ही तीसरी महाशक्ति बनने जा रहा है। भारत ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चंद्रयान थ्री की सॉफ्ट लेंडिंग कराकर भारत का मान बढ़ाया है। यह भारत के लिए गौरव के क्षण हैं। इसके द्वारा चीन को भी संदेश देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि आज देश की जनता मोदी के साथ है। वर्ष 2024 में होने वाले चुनावों में भी मोदी को एतिहासिक सीटें जिता कर तीसरी वार प्रधानमंत्री बनाने का भाजपा कार्यकर्ता काम करेगा। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म और ऊंच-नीच से ऊपर उठ कर मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकाससील देश से विकसित देश बनेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814