फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने ग्रुप की शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा मनाया जा रहा सेवा सप्ताह कार्यक्रम का समापन शिवम् रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप की सभी शिक्षिकाओं को महिला शक्ति द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था की अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया। सर्वप्रथम महिला शक्ति की पदाधिकारियों द्वारा सभी अधिकारियों का तिलक लगाकर और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। जिसमें इटावा से फेडरेशन अध्यक्ष उषा यादव, शिवराज सिंह, सदस्य विशेष कमेटी, आशा अवस्थी प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर, सौम्या चैहान एवं फेडरेशन अधिकारी वर्तिका जैन उपस्थित रही।

समापन समारोह में ग्रुप की अध्यापिकाओं निशा गुप्ता, कल्पना राजोरिया, निशा जैन, सेलवी का तिलक लगाकर और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वर्तिका जैन का समाज सेविका के रूप में सम्मान किया गया। प्रशासनिक निदेशिका प्राची अग्रवाल ने 17 से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में किए कार्यो की जानकारी दी। एमओसी की भूमिका मंजू सिंह, रश्मि अग्रवाल ने निर्वाह की। वित्त निर्देशिका राखी बंसल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञानित किया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789