शिकोहाबाद: सावित्री देवी ने फीता काट कर किया गोयल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का शुभारंभ

शिकोहाबाद। नगर में एक और नये प्रतिष्ठान का बृहस्पतिवार को नारायण तिराहे पर नवीन मार्केट के अंदर गोयल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का उदघाटन किया गया। गोयल स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट का शुभारंभ (उद्घाटन) प्रतिष्ठान के स्वामी पंकज और विवेक गोयल की मां सावित्री देवी अग्रवाल ने फीता कटकर किया।

स्वीट हाउस के उद्घाटन से पहले गोयल स्वीट हाउस के मालिक पंकज गोयल व विवेक गोयल ने विधिवत रूप से पूजा, हवन किया। पूजा के पश्चात सावित्री देवी ने रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर विवेक गोयल (काली कंठी वाले) ने कहा की गोयल स्वीट्स शहर शिकोहाबाद में अपनी क्वालिटी और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखेगा। ग्राहकों के सुझाव से समय पर और सुधार करने का प्रयास करेगा।

उद्घाटन समारोह में परिवार के पंकज गोयल, विवेक गोयल, पीयूष गोयल, कृष्णा गोयल, आयुष गोयल एवं समस्त काली कंठी परिवार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 790