शिकोहाबाद: बालाजी के दर्शन को आई किशोरी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी मंगलवार सुबह बालाजी महाराज के दर्शन करने के लिए आई थी। जब वह बालाजी के समीप खड़ी थी, तभी उसके गांव का ही एक युवक आया और उसे देख कर अश्लील हरकतें और इशारे करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने किशोरी के साथ बत्तमीजी की।

घटना की जानकारी पीड़िता ने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में नवागत प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर उसके गांव के ही रोकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814