शिकोहाबाद: शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

शिकोहाबाद। आरपीएफ ने सताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि 15 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 12003 सताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर मारने पर रेलवे सुरक्षा बल शिकोहाबाद एक मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुकदमा का खुलासा करते हुए शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पप्पू गोस्वामी निवासी किशन नगर थाना उत्तर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

वहीं 17 नवंबर को नीबकरोरी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 09183 मुंबई बनारस एकस्प्रेस पर पथराव करने वाले दो आरोपी जितेंद्र व विमल यादव निवासी नगला नया थाना नवाबगंज फरुर्खाबाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वालों में वरिष्ठ उप निरीक्षक आमोद कुमार, सुंदरलाल और कांस्टेबिल सुरेश चंद्र व प्रवेश कुमार शामिल हैं।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814