शिकोहाबाद: पुलिस ने बेटी की हत्यारोपी मां को गिरफ्तार कर, भेजा जेल

शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने बेटी की हत्या के आरोप में पिता के बाद पुलिस ने मां को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर को बोझिया के समीप खाली पानी भरे प्लाट में एक चार वर्षीय बालिका का शव पड़ा मिला था। जानकारी होने पर थाना पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने बालिका की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रकाश में बालिका के पिता और माता का नाम आया।

पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को थाना पुलिस ने हत्या में वांछित चल रही बालिका की मां रेखा देवी को पुलिस ने सुभाष तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़ी गई महिला का नाम रेखा देवी निवासी नगला खेरी मौजा कुढ़ीना सिरसागंज बताया है।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814