शिकोहाबाद: मकान की छत गिरी, परिवार के चार सदस्य बाल-बाल बचे

शिकोहाबाद। पटेल नगर के पटेल मार्ग पर रह रहे ब्रजेश पुत्र चंद्रभान गोस्वामी अपने परिवार के साथ मकान में रह रहा है। बुधवार की रात ब्रजेश अपनी पत्नी रीमा, छह साल की बेटी नेहा और चार साल के बेटे राघव के साथ कमरे में सो रहा था। मध्य रात दो बजे के करीब अचानक मकान की गाटर-पटिया भरभरा कर गिर पड़ी।

गनीमत रही कि ब्रजेश का पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। हादसा होते ही मोहल्ले के लोगों में जगार हो गई। लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लेकिन गनीमत रही कि जिस तरफ ब्रजेश और उसका परिवार लेटा हुआ था, उधर गाटरों की बजह से उसका पूरा परिवार बच गया। छत के गिरते ही ब्रजेश परिवार के साथ बाहर आकर खड़ा हो गया।

इस दौरान कमरे में रखा उसका अन्य सामान बर्बाद हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्रजेश संविदा पर विद्युत विभाग में लाइनमेन का काम करता है। वह काफी गरीब है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उसे आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग की है।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814