फिरोजाबाद: कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

-मायका पक्ष ने सुसरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप

फिरोजाबाद। ससुराल में एक विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। अज्ञात कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

गढ़िया गढ़ी निवासी बलराम ने अपनी पुत्री रूचि यादव की शादी छह वर्ष पूर्व थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव सिरसा खास निवासी श्याम सुंदर के साथ पूरे दान दहेज देकर की थी। मायका पक्ष का कहना है कि सोमवार शाम को उनकी बात उनकी बेटी से हुई थी। उस समय तक कोई बात नहीं थी। मंगलवार सुबह उसके द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की खबर उन्हें मिली। जब वह मौके पर पहुंचे तो उनकी बेटी का शव कमरे में पड़ा हुआ था।

पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मृतका के परिजनों के पहुंचने से पहले ही ससुरालीजन मौके से फरार हो गया। भाई मनोज कुमार ने बताया कि उनकी बहन की हत्या हुई है। ससुरालीजन हत्या को आत्महत्या दर्शाना चाहते हैं। इसलिए वह आत्महत्या की बात कर रहे हैं। इस घटना के बाद ससुरालीजन मौके से फरार हो गए।

सिरसागंज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला ने आत्महत्या की है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के दो बच्चे है। बड़ा बेटा पांच साल का और एक तीन साल की बेटी है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558