टूंडला। पूर्व प्रधानमंत्री चै चरण सिंह को भारत रत्न मिलने की घोषणा के बाद जाट महासभा, रालोद व भाजपाईयों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित किया।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चै चरण सिंह को भाजपा सरकार ने भारत रत्न देकर सारे जाट समाज को सम्मानित किया है। रालोद जिलाध्यक्ष देशराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री को जो सम्मान दिया है उसका ब्याज सहित लौटने का काम रालोद करेगा। भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि चैधरी साहब वास्तव में इस सम्मान के हकदार हैं।
इस मौैके पर चेयरमैन भंवर सिंह ठेकेदार, ओमप्रकाश एड, किशोर चैधरी, आकाश शर्मा, राजवीर सिंह आचार्य, महेन्द्र सिंह जूरैल, हरीश चैधरी, जिला पंचायत सदस्य हितेन्द्र चैधरी, हम्वीर सिंह, दीपक चैधरी, नीलम दिवाकर, लालन चैधरी, दीपक ठैनुआ, इन्द्रपाल सिंह पोनियां, योगेन्द्र पाल सिंह, गोपाल पोनियां, मुकेश प्रधान, राजेन्द्र प्रधान, लक्ष्मन सिंह, पंकज चैधरी, चंद्रवीर सिंह एड आदि उपस्थित रहे।