फिरोजाबाद: पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का इनामियां चुहिया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। मुठभेड़ में पुलिस ने दस हजार के इनामियां शातिर लुटेरे चुहिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। उसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष मक्खनपुर शैलेंद्र सिंह चैहान पुलिस टीम के साथ जेवडा पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आप रक्षा के लिए पुलिस ने भी फायरिंग कर दी और घेराबंदी करते हुए आरोपी अनुराग उर्फ चुहिया पुत्र पूरन सिंह उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम जेवडा थाना मक्खनपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के विरुद्ध अलग-अलग जनपदों में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास आदि के छह मुकदमे पंजीकृत हैं।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558