फिरोजाबाद: भाजपा कार्यालय पर शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर ने जिला कार्यालय पर नारी शक्ति वंदन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष् राकेश शंखवार ने की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का शॉल भेंटकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

वक्ताओं ने मोदी सरकार द्वारा महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। महिलाओं को विधायिका में 33 प्रतिशत आरक्षण, परिवार के मुखिया के रूप में राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय के साथ विभिन्न योजनाओं के द्वारा लाभ पहुंचाने का कार्य किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सामूहिक विवाह ऐसी बहुत सारी योजनाएं महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही है।

कार्यक्रम में शिव मोहन श्रोती, डॉ. राम कैलाश यादव, सुनील शर्मा, विष्णु सक्सेना, आनंद अग्रवाल, अरविंद पचैरी, चैयरमैन रानी गुप्ता और गीता दिवाकर, राधेश्याम यादव, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव ब्लॉक प्रमुख, ओमप्रकाश वर्मा, उदय प्रताप सिंह, केशव सिंह फौजी, राजकुमार छब्बर, निर्मल शर्मा, राकेश कुमार गौतम, नीता धनगर, कुसुम लता शर्मा, रुचि चतुर्वेदी, शिवम दीक्षित, सनी दिवाकर और रश्मि यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814