टूंडला: भाजपा ने हमेशा दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को छलने का किया काम-अक्षय यादव

टूंडला। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अक्षय यादव ने गांव छितरई, गढी हर्राय, हिम्मतपुर में नुक्कड़ सभा आयोजित कर समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को देखा और सुना।

पूर्व सांसद अक्षय यादव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को छलने का काम किया। भाजपा केवल गरीबों को धर्म के नाम पर लडाकर सत्ता भोगना चाहती है। सपा विकास की राजनीति करती है और बिना किसी भेदभाव के सपा सरकार में विकास कार्य हुए थे। यही कारण है कि उनको जनता का भरपूर प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है। इंडिया गठबंधन से देश के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। यही कारण है कि इंडिया गठबंधन को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। जयंत चैधरी वे बड़े नेता है जो भी निर्णय लेंगे सोच समझकर लेंगे। इस समय सारा देश भाजपा से त्रस्त है यही कारण है कि देश में भाजपा विरोधी लहर चल रही है। जिसका लाभ इंडिया गठबंधन को मिल रहा है।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव एडवोकेट, महाराज सिंह धनगर, डॉ दिलीप यादव, डॉ विजय आर्या, इंद्रवती यादव, केवी यादव, गुलाब सिंह यादव, कमलेश यादव, नौरंग सिंह यादव, विनोद यादव, गौरव यादव, राजू यादव, कमल सिंह दिवाकर, सत्यप्रकाश सगर, संदीप यादव, भोलेशंकर निषाद, अल्केश सविता, रामू यादव, राकेश दिवाकर, रामलक्ष्मण, रामवीर सिंह धनगर, सत्यवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 445