फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने किसानों के राष्ट्रव्यापी बंद का किया समर्थन

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारीं ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर किसानों द्वारा राष्ट्रव्यापी बंद का समर्थन किया। साथ ही किसानों के सम्मान में उनके बंद का समर्थन करते हुए प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया।

जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि किसानों सभी मुद्दों का कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है तथा किसानों को विश्वास दिलाती है कि कांग्रेस पार्टी सदैव उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर अन्नदाता के साथ है। किसानों द्वारा युवाओं, छात्रों, पेंशन भोगियों, छोटे व्यापारियों, महिलाओं, ट्यूवैल ऑपरेटर, पत्रकारों और संस्कृत कार्यकर्ताओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों से हाथ मिलाने और आजीविका के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है।

न्होंने बताया कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनता के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जनता का भरपूर प्यार उन्हें मिल रहा है। अब वह समय दूर नहीं कि जनता इस जन विरोधी सरकार को 2024 में उखाड़ कर फेंक देगी। प्रदर्शन करते समय मनोजं भटेले, खजांची दिवाकर, विनय यादव, सचिन यादव, खेतपाल, रोशन सिंह, तेजवीर, रामप्रकाश, बृजमोहन, राकेश, हरस्वरूप आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1281