फिरोजाबाद: वृद्ध चैकीदार ने फैक्ट्री में फांसी लगाकर की आत्महत्या

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में एक वृद्ध ने फैक्ट्री में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कानपुर क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

कानपुर अंबियापुर निवासी 70 वर्षीय रमेश सक्सेना पुत्र गुलजारी लाल सक्सेना एक गत्ता फेक्ट्री में चैकीदार के पद पर तैनात थे। फैक्ट्री में ही एक कमरे में रहते थे। उनके पैरो में काफी परेशानी थी। मृतक ने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी फांसी लगाने से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में काम कर रहे काफी लोग एकत्रित हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां शवको विच्छेदन ग्रह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है वह काफी समय से यहां काम कर रहा है। अकेला ही रहता था। उसके परिवार के लोगों से संर्पक किया जा रहा है।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814