शिकोहाबाद: महिला को बंधक बना, पति दे रहा था यातना, पुलिस ने मुक्त कराई

-महिला को कमरे में बंद कर पति, सास और ससुर हुए फरार

शिकोहाबाद। उड़ीसा से शादी कर लाई गई महिला को युवक ने कमरे में बंधक बना कर कई दिनों से यातना दी जा रही थी। किसी तरह इसकी भनक थाना पुलिस को मिली। पुलिस ने मंगलवार को महिला को मुक्त कराया और मरणासन्न हालत में महिला का अस्पताल में मेडिकल कराया है।

राधा (25) पत्नी विष्णु निवासी मैनपुरी रोड गार्डेनिया इंटर कॉलेज के सामने आठ साल पूर्व उड़ीसा से शादी कर लाया था। विगत चार दिन से विष्णु उसे कमरे में बंद करके यातनाएं दे रहा था। जब इसकी जानकारी महिला की जिठानी को हुई, तो उसने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जानकारी मिलते ही पति और सास व ससुर महिला को कमरे में बंद कर भाग गये। पुलिस ने महिला की सूचना पर मौके पर पहुंच कर महिला को कमरे से मुक्त कराया।

महिला की जिठानी शिमला ने बताया कि उसका देवर शराब पीने का आदी है। रात में शराब पीकर आता है और फिर उसकी देवरानी पर अत्याचार करता है। राधा पर एक पांच साल की बेटी अमृता, चार साल का भानु और तीन साल की रौनक है। इससे पहले यह ग्वालियर में रहता था। तीन साल से यहां आया है। जब से शिकोहाबाद आया है, तभी से उसके साथ अत्याचार कर रहा है। महिला के पूरे शरीर पर चोटों के निशान हैं। पीड़िता ने बताया कि विगत एक माह से उसके साथ मारपीट कर रहा है, इतना ही नहीं खाने को भी नहीं देता है। इससे महिला मरणासन्न हालत में पहुंच गई है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। महिला को घर से निकाल कर उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814