फिरोजाबाद: भाजपा परिवार का सदस्य बन, राष्ट्र उत्थान एवं जन कल्याण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें-उदय प्रताप सिंह

फिरोजाबाद। राष्ट्रहित में समर्पित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान-2024 के तहत जसराना विधानसभा क्षेत्र के फरिहा मण्डल के गांव भीकनपुर में बूथ संख्या 264 गांव नगला डहर मण्डल खैरगढ़ में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने ग्रामीणजनों से से भेंट कर सैकड़ों ग्रामीणवासियों को भाजपा की सदस्यता मिस्डकॉल के माध्यम से ग्रहण कराई। साथ ही सेवा पखवाड़े कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ माॅ के नाम लगाकर वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के कल्याण तथा विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य के प्रति समर्पित भाजपा परिवार का हिस्सा बनें। भाजपा परिवार का सदस्य बनने के लिए टोल फ्री नंबर-8800002024 पर मिस्डकॉल या नमो ऐप के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर सदस्य बनाये जा रहे। अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान हेतु समर्पित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा परिवार का सदस्य बनकर राष्ट्र उत्थान एवं जन कल्याण में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस दौरान जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, विधानसभा संयोजक जसराना सुरेंद्र सावन झा, अतुल शुक्ला मण्डल अध्यक्ष, फरिहा मण्डल अध्यक्ष अरविंद राघव, बूथ अध्यक्ष बलवीर सिंह राजपूत, शिवकुमार सिंह, चीकू प्रधान, शिवा आदि उपस्थित रहे।

 

 

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1283