टूंडला: भाजपा युवा मोर्चा नमो युवा चौपाल कार्यक्रम में युवाओं को किया जागरूक

टूंडला। आर्य समाज मंदिर में भारतीय जनता युवा मोर्चा नमो युवा चौपाल 400 पर चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा ने भाग लिया।

जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता अपने आप में वो सामथ्र्य रखता है। जिससे तूफान भी अपना रुख मोड़ देते हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रहने वाली है। भारतीय जनता युवा मोर्चा व जो भी कार्यकर्ता व जो भी युवा एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, ऐसे कार्यकर्ताओं से अपना वोट बनवाकर राष्ट्रीय हित में, देश के विकास के लिए वोट करने के लिए आह्वान किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता अगर ठान लेगा तो इस बार प्रत्येक बूथ पर शत प्रतिशत मतदान का आंकड़ा पूरा करके दिखाएगा। एक बार पुनः केंद्र में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार होगी।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक, लोकसभा विधानसभा विस्तारक हरिओम, पचोखरा मंडल प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा जोंटी चैधरी, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता व संगठन के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 445