शिकोहाबाद: पूर्व सभासद तमंचा समेत गिरफ्तार

शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने रात के समय हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले आरोपी पूर्व सभासद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हवाई फायरिंग में प्रयुक्त किया गया तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 20 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक पूर्व सभासद अपने साथियों के साथ रात के समय घूमने और हवाई फायर करते हुए दिखा था। जिसके आधार पर उप निरीक्षक प्रबल प्रताप ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

शनिवार सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर प्रतापपुर चैराहे के समीप जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हवाई फायरिंग करने में प्रयुक्त तमंचा और एक कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी का नाम सनी निवासी यादव कॉलोनी बताया है।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814