फिरोजाबाद: पंप सैट करने घुसे दो मजदूरों जहरील गैस से मौत, एक गंभीर

-मृतक मजदूर के परिजनों ने काटा हंगामा

फिरोजाबाद। जलकल विभाग के ठेकेदार के साथ पम्प सैट फिट करने गहरे गड्ढे में घुसे तीन मजदूर में से दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना की जानकारी होेते ही महापौर, नगर विधायक सहित जलकल विभाग अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

सोफीपुर जलकल विभाग की पंप सैट खराब हो गई थी। जिसको सैट करने के लिए जलकल ठेकेदार चार मजदूरों को ले गया था। जब एक मजदूर पंप सैट ठीक करने गहरे गड्ढे में उतरा तो आवाज न आने पर, दूसरा मजदूर भी अंदर चला गया। उसकी आवाज न आने पर तीसरा मजदूर जैसे ही घूसा उसने शोर मचा दिया। उसे आनन-फानन में ठेकेदार और मजदूर ने ऊपर खींच लिया। जबकि गड्डे में जहरीली गैस बनने से दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।

हादसे की जानकारी होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मृतक मजदूर के नाम इलियास उर्फ बिहारी पुत्र आजाद निवसी चंद्रवार और गोलू उर्फ गौरव शर्मा ओझा नगर बताएं है। मजदूरों की मृत्यु के बाद अक्रोशित परिजनों ने हंगामा काटा। उन्होंने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। जिला अस्पताल पहुंचे नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर सहित नगर निगम व जलकल विभाग के अधिकारी ने परिजनों को ढाढस बंधाया। जलकल महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया मृतकों के परिजनों को ठेकेदार से मुआवजा दिलवाया जाएगा।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814