शिकोहाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस

शिकोहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किये। चेयरमैन और प्रतिनिधि ने अपने सभासद और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुष्ट आश्रम पहुंच कर उन्हें फल वितरित किये। वहीं मैनपुरी चैराहे पर गोष्ठी आयोजित कर लोगों को इसके बारे में जानकारी दी गई।

शनिवार सुबह चेयरमैन रानी गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता के साथ स्वामी नगर तथा अन्य वार्डों के सभासदों के साथ कुष्ठ आश्रम पहुंची। यहां पर उन्होंने कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए। इस अवसर पर सुनील शर्मा, सतीश यादव, शिवम दीक्षित, रामप्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र राजपूत, हरेंद्र यादव, नीरज यादव, अशोक शुक्ला, माधुरी भारद्वाज, नितेश सिंह, शिवम यादव और अशोक दिवाकर आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ मैनपुरी चैराहा स्थित भारत जन मेडिकल बूथ संख्या 302 पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें भारतीय जनता पार्टी के व्रज क्षेत्र सहसंयोजक अनिल पचैरी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सह संयोजक अनिल पचैरी, मनीष राजपूत जिला उपाध्यक्ष महानगर ओबीसी मोर्चा, राहुल महेरे जिला कार्यकारिणी सदस्य, अतुल दीक्षित विधानसभा प्रभारी युवा मोर्चा, डॉक्टर राहुल कश्यप, विजेंद्र कुशवाह,अर्पित राजपूत, जितेंद्र कुशवाह,ममता पथरिया आदि अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814