टूंडला: भाजपाइयों ने पूर्व मेयर इंद्रजीत आर्य का टूंडला आगमन पर किया स्वागत

टूंडला। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा बृजक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व पूर्व मेयर इंद्रजीत आर्य के टूंडला आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों ने द्वारा फूलमाला एवं साफा बांधकर स्वागत किया।

इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत आर्य ने कहा आगामी लोकसभा चुनावों में पुनः नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने इसके लिए हम सभी अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों को दिन रात कार्य करना है। समूचे बृजक्षेत्र में निवास करने वाले अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी अपने अपने बूथों पर जाकर पन्ना प्रमुखों को साथ लेकर पन्ना समिति की बैठक करनी है और प्रत्येक बूथ से पूर्व में किए गए मतदान से अधिक मतदान कराना है।

इस दौरान भाजपा एससी मोर्चा के क्षेत्रीय सहप्रभारी रामतीर्थ सिंह चक ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों को बृजक्षेत्र के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जनपद फिरोजाबाद में आए और उन्होंने सभी पदाधिकारियों से लोकसभा चुनावों में केन्द्र सरकार को पुनः भारी बहुमत से बनवाने का आव्हान किया।

इस मौके पर महामंत्री बद्रीप्रसाद माहौर, सहमीडिया प्रभारी निशा चैधरी, क्षेत्रीय मंत्री कोमल बाल्मिकी, जिलाध्यक्ष आशू चक, प्रदीप पाठक, देवांशू प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1281