फिरोजाबाद: भाजपा जिलाध्यक्ष ने सामाजिक संपर्क टोली प्रमुखों के साथ किया संवाद

फिरोजाबाद। भाजपा शिविर कार्यालय पर लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभा स्तर पर सामाजिक टोली बनाने हेतु एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने सामाजिक संपर्क टोली प्रमुखों के साथ संवाद करते हुए कहा कि प्रत्येक समाज के वर्गो की छह-छह पार्टी कार्यकर्ताओं की एक-एक सामाजिक टोली बनाई जाएगी। पार्टी के सामाजिक टोली के कार्यकर्ता अपने-अपने समाज के वर्गों में घर-घर सम्पर्क कर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताएंगे और मोदी जी गारंटी वाले पत्रक घर-घर लेकर पहुँचेंगे। लोकसभा चुनाव में पार्टी की विजयश्री के लिए सक्रिय रहकर कार्य करेंगे। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, हनुमंत बघेल, राजेश चैहान, शिवशंकर शर्मा, सुरेन्द्र सावन झा, आकाश शर्मा, विनोद कुमार सिंह विन्नू, अभिषेक प्रताप सिंह नीलू, रिंकू उपाध्याय, टिंका आदि।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558