फिरोजाबाद: विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता-रजनी

-भाजपा ने रामेश्वरम रिसोर्ट शिकोहाबाद में आयोजित किया बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

फिरोजाबाद। लोकसभा क्षेत्र के शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को दोपहर 12 बजे से स्टेशन रोड स्थित रामेश्वरम रिसोर्ट में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें उ.प्र सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रंजनी तिवारी ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीता चुनाव जीता मूल मंत्र पर सक्रिय रहकर कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने देवतुल्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें जुट जाना है और हर बूथ पर प्रचंड बहुमत के साथ विजय हासिल करनी है। बूथ जीता चुनाव जीता मूल मंत्र पर सक्रिय रहकर हर देवतुल्य कार्यकर्ताओं को कार्य करना है। बूथ अध्यक्ष पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी है। बूथ का देवतुल्य कार्यकर्ता ही लोकसभा फिरोजाबाद में प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेगा।

भाजपा के सभी कर्मठशील बूथ अध्यक्ष फिरोजाबाद लोकसभा सहित पूरे प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयार है। ऊर्जावान बूथ के कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस, सपा और बसपा को धराशायी करने का कार्य किया हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार’ ने कहा कि आज हम सभी यहाँ एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में एकत्रित हैं। इस कार्यक्रम का एक ही मूल मंत्र है मेरा बूथ सबसे मजबूत। आप सभी को अपने बूथ से विपक्ष को प्रचंड अंतर से हराना है।

बूथ सम्मेलन को लोकसभा संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, अरविंद शर्मा, सुनील शर्मा, विधानसभा संयोजक शिकोहाबाद अवधेश पाठक सीए ने भी सम्बोधित किया। मक्खनपुर मण्डल अध्यक्ष ब्रजेश यादव बाजा ने उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री रजनी तिवारी को तलवार भेंट की। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का संचालन सतीश यादव ने किया।

इस दौरान राजीव गुप्ता, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, आकाश शर्मा, विष्णु सक्सेना, केशव फोजी, डॉ एसपी लहरी, विजय यादव, जीतू यादव, श्रीनिवास शर्मा, मण्डल अध्यक्ष शिकोहाबाद शिवम दीक्षित, दिनेश राठौर, ब्रजेश यादव बाजा, दीपक राजोरिया, रिंकू शर्मा, माधुरी भारद्वाज, नीता घनगर, रश्मि यादव, लक्ष्मी रत्न शुक्ला व सैकड़ों की संख्या में बूथ अध्यक्ष व पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558