फिरोजाबाद: हर बूथ पर प्रचंड बहुमत के साथ विजयश्री हासिल करनी है-धर्मवीर प्रजापति

-उ.प्र सरकार के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भाजपा कार्यालय पर बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। लोकसभा क्षेत्र के फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन जिला भाजपा कार्यालय मोड़ा कनेटा पर महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बूथ सम्मेलन को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता जब मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक लेकर जाएंगे तो निश्चित ही भाजपा उत्तर प्रदेश में 80 सीटों पर एक बड़ी जीत प्राप्त करेगी, इसका मुझे पूर्ण विश्वास है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर पल देश के नाम, समाज के नाम, देश के पुनर्जागरण के नाम पर काम कर रहे हैं। जनसेवा के इस महायज्ञ को जारी रखने के लिए जनता जनार्दन का आशीर्वाद भी जरूरी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा का एक-एक बूथ अध्यक्ष पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश में विजयश्री हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें जुट जाना है और हर बूथ पर प्रचंड बहुमत के साथ विजय हासिल करनी है। भाजपा के सभी कर्मठशील बूथ अध्यक्ष फिरोजाबाद लोकसभा सहित पूरे प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयार है। ऊर्जावान बूथ के कार्यकर्ताओं के दम पर विपक्षियों दल धराशायी होंगे।

जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार कहा कि लोकसभा फिरोजाबाद में हर बूथ को मजबूत बनाने के मोदी जी की गारंटी वाले संकल्प पत्र को अपने-अपने बूथों पर हर घर तक पहुँचना है। आप सभी को अपने बूथ में विपक्ष को प्रचंड अंतर से हराना है। बूथ सम्मेलन को महापौर कामिनी राठौर, लोकसभा प्रभारी शिवशंकर शर्मा, लोकसभा संयोजक वृंदावनलाल गुप्ता, लोकसभा प्रवासी सुनील पाण्डे, विधानसभा प्रभारी बबिता चैहान, विधानसभा संयोजक सत्यवीर गुप्ता, सुनील शर्मा, शिवमोहन श्रोत्रिय ने भी सम्बोधित किया।

इस दौरान जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, लोकसभा विस्तारक मंगलेश पाण्डे, आकाश शर्मा, उपसभापति श्याम सिंह यादव, आनन्द अग्रवाल, राजेन्द्र बौहरे, सतीश यादव, विनोद पचैरी, सुरेंद्र राठौर, विजय सिंह, लायक सिंह शंखवार, उदय गुप्ता, प्रचीर सेठ, राजकुमार छिब्बर दिलीप इंजीनियर, सत्यशील गुर्जर, दीपक गुप्ता कालू, हिमांशु वशिष्ठ व सैकड़ों की संख्या में बूथ अध्यक्ष व पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन केशव फौजी ने किया।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558