शिकोहाबाद: अग्निवीर योजना लाकर भाजपा ने युवाओं के भविष्य से किया खिलवाड़-अक्षय यादव

-सपा प्रत्याशी ने जसराना विधानसभा में किया जनसंपर्क

शिकोहाबाद। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय यादव ने जसराना विधासभा के गांवों में भ्रमण कर लोगों से इंडिया गंठबंधन को मजबूत करने की अपील की।

सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जसराना में मंडी, नगला अमर सिंह, नगला अल्लापुर सहित एक दर्जन गावों में जनसंपर्क किया। यहां जनता ने पूर्व सासंद का जोशीला स्वागत किया। इसके बाद भैंडी गांव में जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अक्षय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के साथ धोखा किया है। युवा चार साल के बाद निकाल दिया जाएगा, उसके बाद वह कहीं का नहीं रहेगा। इसके साथ ही भाजपा की सरकार में विगत वर्षों से कोई भर्ती नहीं हुई है। पुलिस भर्ती परीक्षा कराई गई, जिसमें पेपर लीक होने से वह निरस्त कर दी गई। इससे प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर युवाओं के लिए बड़ी संख्या में नौकरी निकाली जाएंगीं। इसके बाद सिकंदरपुर और पाढ़म में भी जन सभाएं आयोजित की गईं। उनके साथ जिलध्यक्ष शिवराज सिंह, विधायक सचिन यादव, शिव प्रताप यादव, रामवीर सिंह पूर्व विधायक, रामप्रकाश यादव पूर्व विधायक, डॉ. पीएस यादव, पूर्व विधायक अजीम भाई, डॉ. रामपाल सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, अमोल यादव, डाॅ विजय आर्या, पूर्व एमएलसी डा. दिलीप यादव, जगमोहन यादव आदि मौजूद रहे।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814