फिरोजाबाद: भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क कर देश में फिर से मोदी सरकार बनाने की अपील

फिरोजाबाद। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी जिले की पांचो विधानसभाओं में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर लोगों कमल खिलाने की अपील कर रहे है।

 

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह ने लोकसभा क्षेत्र के सिरसागंज विधानसभा के गांव उखरेंड, नगला खरी, नगला भदोरिया, विनाई, गुराउ, सेमरा, एलमपुर, कठफोरी, बछेला बछेली, नगला हरवंश, रूधेमई, शेखुपुर, नगला खंदारी, ढकपुरा, नगला सल्लर, घुड़िया टिकुर, फक्करपुर, पूरा कारीखेड़ा, बहादुरपुर, अतापुर, नगला तुला आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों लोगों से वोट देने की अपील की। साथ ही कहा कि देश में फिर से मोदी सरकार बनाने के संकल्प को पूर्ण करे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू, योगेश प्रताप सिंह बघेल, पूर्व चेयरमैन राघवेन्द्र सिंह, सुमन चतुर्वेदी, अविनाश सिंह भोले, शशिकला यादव, विपिन शिवहरे, सोनी प्रधान, डॉ उम्मेद सिंह राजपूत, डॉ सत्यपाल सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।

 

वहीं फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र के तिलक नगर, सुभाष कॉलोनी, खेड़ा मोहल्ला, आनंद नगर, दखल, ओझा नगर, नगला करन सिंह, कबीर नगर क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, विधानसभा संयोजक सत्यवीर गुप्ता, सुनील शर्मा, भगवान सिंह झा, रविन्द्र शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अम्बेश शर्मा, त्रिलोक चन्द्र कुशवाह, उमाशंकर मिश्रा, मधुरिमा गुप्ता, अशोक शर्मा हरि, विशाल मोहन यादव, विजय शर्मा, गेंदालाल राठौर आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558