शिकोहाबाद: यह संविधान को बचाने का चुनाव है-अक्षय यादव

-सपा प्रत्याशी ने सिरसागंज में जनसंपर्क कर इंडिया गठबंधन को वोट देन की अपील

शिकोहाबाद। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अक्षय यादव ने लोकसभा फिरोजाबाद की विधानसभा सिरसागंज के दो दर्जन से अधिक गावों में कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया।

इस अवसर पर सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा वालों से बहुत सावधान रहने की जरूरत है। झूठ व लूट की इनकी पहचान बन गई है। इन्होंने अपराधियों, भ्रष्टाचारियों का सबसे बड़ा गोदाम बनवा लिया है। जितने भी भ्रष्टाचारी व अपराधी थे, सभी इनके गोदाम में पहुंच गये हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की लड़ाई बीजेपी की विचारधारा से है। यह लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं। गठबंधन इस लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हुआ है।

सपा प्रत्याशी ने ग्रामीणों से अपील की वे लोग एकजुट होकर इंडिया गठवंधन को वोट दें, हम सुशासन देंगे और संविधान की रक्षा करेंगे। जनसंपर्क के दौरान जिलाध्यक्ष सिवराज सिंह यादव एडवोकेट, विधायक सर्वेश कुमार यादव, पूर्व विधायक अजीम भाई, श्यामवीर सिंह, डॉ. पीएस यादव, डीपी यादव, हरीशंकर यादव, धर्मेंद्र यादव, विजेंद्र यादव, श्रीनाथ देव यादव, शांती यादव, प्रेमयादव, संतोष गरीबा, दीपक यादव, आशीष यादव, अलेश यादव, विजय आर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558