टूंडला: देश और प्रदेश के विकास में पाल बघेल समाज का योगदान उल्लेखनीय-ब्रज बहादुर

टूंडला। लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के समर्थन में बेनीबाल गार्डन टूंडला में जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह बघेल के नेतृत्व में पाल बघेल धनगर समाज सम्मेलन चरन सिंह बघेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर ने सम्बोधित करते हुऐ कहा कि देश और प्रदेश के विकास में पाल बघेल समाज का योगदान उल्लेखनीय है। लोकमाता अहिल्याबाई के पथ पर चलने वाला पाल, बघेल और धनगर समाज देश के विकास में हमेशा से योगदान देता रहा है। समाज निरंतर आगे बढ़ता रहे, इसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्य कर रहे है।

मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पिछड़ा समाज के हितों में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी, लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों को मिला है। हम सभी को एकजुट होकर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को को विजयी बनाने के लिए हर बूथ पर मजबूती के साथ कार्य करना है। उन्होंने मंच से फिरोजाबाद लोकसभा में फिर से कमल खिलाने का आव्हान किया।

प्रेमपाल सिंह धनगर विधायक टूंडला, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, लोकसभा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह बघेल’ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा लोकसभा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को चुनाव में भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लेकर सक्रिय रहकर अपने अपने बूथों पर कार्य करना है।

इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ अमित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, राजकुमार बघेल, अजय बघेल, हरीश घनगर जिला पंचायत सदस्य, सीमा घनगर, उपेन्द्र बघेल, महावीर बघेल, बनबारी लाल बघेल, विशंभर सिंह, गोपाल घनगर, सुरेश बघेल, हरिओम बघेल, ध्रुव बघेल, संतोष बघेल, गजेन्द्र बघेल, मानवेन्द्र बघेल, जमुना प्रसाद, रामबाबू परिहार, राजा प्रधान, हुकुम सिंह, चंद्रपाल सिंह प्रधान सहित हजारों की संख्या में पाल बघेल, घनगर समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का ’संचालन सतीश बघेल ने किया।

 

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 445