फिरोजाबाद: ईडी गठबंधन को मिलने वाला वोट पाप में भागीदार बनने जैसा-योगी

-भारत में जातिवाद न होता, अंधभक्त न होते, तो 80 सीट पर कमल खिलेगा-एसपी सिंह बघेल
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

फिरोजाबाद। गुरुवार को फिरोजाबाद के सिरसागंज स्थित गिरधारी इंटर कालेज के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिरसागंज वाले बाबा कालेश्वर की जय। बाबा नीम करोली की जय जयकार करते हुए संबोधन शुरू किया।

उन्होंने कहा कि मुझे दूसरी बार फिरोजाबाद आने का सौभाग्य मिला है। दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरे चरण के चुनाव में आपको मतदान करके इसमें सहभागी बनना है। दो चरणों के चुनाव में आठ राज्यों में मैं गया हूं। एक ही स्वर गूंज रहा है। फिर एक बार मोदी सरकार का। मोदी जी के नेतृत्व में 10 सालों के अंदर जो अभूतपूर्व कार्य हुआ है। यहां से गठबंधन और बसपा ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं। विकास मुख्य मुद्दा है। क्या कांग्रेस और सपा के लोग राम मंदिर का निर्माण कर पाते। राम मंदिर बनने से सभी खुश हैं।

राम मंदिर निर्माण में सबसे बड़े रोड़े कांग्रेस, सपा और बसपा थे। इन रोड़ों को आप ताज पहनाएंगे क्या। जो लोग ये कहते थे कि राम हुए ही नहीं। सपा के लोग कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। अयोध्या में राम मंदिर और काशी में काशी विश्वनाथ का निर्माण हो गया है। मथुरा में जितनी भी भूमि है वह भगवान कृष्ण की भूमि है। कांग्रेस वाले कहते हैं कि वह विरासत टैक्स लगाएंगे। वह औरंगजेब के भी पिता हो गए हैं। उसने जजिया कर लगाया, ये विरासत टैक्स लगाएंगे। ये आपके हक पर डकैती है। धार्मिकता के आधार पर देश का विभाजन हुआ था।

कांग्रेस कहती है कि ओबीसी और एससी के आरक्षण के एक हिस्से को काटकर मुसलमानों को दे देंगे। जब ये सत्ता में थे तब कुछ नहीं कर पाए। देश की सीमाएं असुरक्षित थीं। आतंकवाद और नक्सलवाद सिर चढ़कर बोल रहा था। विकास के कार्य ठप पड़े थे। गरीब कल्याणकारी योजनाओं में डकैती पड़ती थी। गरीबों को मिलता ही नहीं था। दुनियां में सम्मान मिला है। आतंकवाद नक्सलवाद समाप्त हुआ है। देश की धमक है। मजबूत हाथों में देश होता है तो दुनियां नजरें झुकाती है। मजबूर हाथ में होता है तो दुनियां आंखें दिखाती है।

इंदिरा गांधी ने 1970 में नारा दिया था गरीबी हटाओ, गरीबी नहीं हटी। 54 वर्ष बाद उनका नाती नारा दे रहा है कि गरीबी हटाएंगे, कैसे हटाएंगे। दादी के नारे को पोता तोता की तरह रट रहा है। कोरोना संकट आने पर राहुल देश छोड़कर चले गए। चुनाव जैसे आते हैं ये लोग बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं। नए भारत में निःशुल्क राशन, फ्री इलाज, जन धन खाता खुलवाए।
मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास को लेकर सभी के लिए काम किया है। नए भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाना है।

रामलला मंदिर में विराजमान हो गए और बड़े-बड़े माफियाओं का राम नाम सत्य कर दिया गया। सपा और बसपा के समय में क्या होता था। कांग्रेस, सपा, बसपा सुरक्षा नहीं दे सकते, सुशासन नहीं दे सकते। विकास नहीं करा सकते। गरीब कल्याणकारी योजनाएं नहीं दे सकते। फिर ऐसे बोझा को ढोने से क्या फायदा। कांग्रेस कहती है अल्पसंख्यकों को मनमाना खाने को देंगे। कुछ लोग गो-हत्या को बढ़ाने का काम करेंगे। आने वाली पीढ़िया कोसेंगी।

ईडी गठबंधन को मिलने वाला वोट पाप में भागीदार बनने जैसा है। आपको सावधान करने आया हूं। भाजपा पूरे देश के अंदर चुनाव लड़ रही है। मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देना होगा। इसके लिए विश्वदीप को जिताकर भेजना होगा। सात मई को चुनाव है। चार जून को परिणाम आएगा। फिरोजाबाद गिलास के माध्यम से दुनियां में जाना जाता है। भारत माता की जय के साथ संबोधन को समाप्त किया। अंत में जयश्रीराम के नारे लगाए।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने संबोधन में कहा कि आगरा लोकसभा के साथ फिरोजाबाद में भी चुनाव है। मैं अपनी लोकसभा का चुनाव प्रचार छोड़कर सहायता के लिये फिरोजाबाद आया हूं। ये चुनाव राष्ट्र विरोधी राष्ट्रवादी पार्टी के बीच है। जनता ने कहा कि जिस पेड़ से मकनरूपी फल किसान सम्मान निधि का फल ले रहे हैं। हम पेड़ को संचित करेंगे। हम कालिदास नहीं जो उसे काटने का काम करेंगे।

ये प्रतज्ञ राष्ट्र है यदि भारत में जातिवाद न होता, यदि भारत मे अंधभक्त न होते तो 80 सीट पर कमल खिलेगा। सपा, बसपा के लोगो से कहूंगा आवास देना सरकार का कर्तव्य है। यदि मोदी जी गरीब घर में पैदा न होते तो ये योजना न होती। मुंशी प्रेमचंद की कहानी याद कर लोग 90 प्रतिशत नंबर लाते हैं।

इस दौरान राज्यसभा सांसद बाबूलाल निषाद, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, महापौर कामिनी राठौर, पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू यादव ने भी सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए जनसमर्थन मांगा और फिर से फिरोजाबाद सीट पर कमल खिलाने के लिए आह्वान किया।

मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन, पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, लोकसभा प्रभारी शिवशंकर शर्मा, वृंदावनलाल गुप्ता, शिवसिंह चक, सुमन चतुर्वेदी उपस्थित रहे। सभा में जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, हनुमंत सिंह बघेल, रंजना सिंह चेयरमैन, शशी कला यादव, केशव गुप्ता, विपिन शिवहरे, श्वेता पोरवाल, कमलेश यादव, योगेंद्र यादव ब्लॉक प्रमुख, सोनी प्रधान, डाॅ एसपी लहरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, दीपक गुप्ता कालू, सागर गुप्ता, दीपक शर्मा, त्रिलोक चंद्र कुशवाह, अरविंद पचैरी, राजीव गुप्ता चेयरमैन, अविनाश सिंह भोले, सतीश यादव, नीलम दिवाकर, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। जनसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार एवं संचालन अवधेश पाठक सीए ने किया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558