शिकोहाबाद: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

शिकोहाबाद। शनिवार रात को बाइक द्वारा गांव से अपने लेबर कॉलोनी स्थित रामनगर में निवास पर आ रहे युवक को डाहिनी की पुलिया पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

सुनील (30) पुत्र विनोद दुधरई खेडा अपने गांव से मोटर साइकिल द्वारा रामनगर (लेबर कॉलोनी) आ रहा था। रात लगभग दस बजे के करीब डाहिनी की पुलिया पर किसी अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत को गंभीर देखते हुए फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। युवक की मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने पोस्टमाटर्म के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814