फिरोजाबाद: भाजपा का मतदाता कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह सम्पन्न

-सिरसागंज विधानसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बांटे पौधे

फिरोजाबाद। क्षत्रिय धर्मशाला सिरसागंज में मतदाता कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। वहीं एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. उदय प्रताप सिंह व लोकसभा प्रत्याशी रहे ठा. विश्वदीप सिंह ने विधानसभा सिरसागंज के मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर आभार प्रकट किया। साथ ही सम्मानित मतदाताओं व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देवतुल्य जनता, जनार्दन द्वारा राष्ट्र की अखंडता व स्मृद्धि के लिए मतदान किया गया। इसके लिए सभी का दिल से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा हेतु प्रारंभ किए गए एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर कार्यकर्ताओं को पौधे भेंट किये।

इस दौरान जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, सिरसागंज चेयरमैन रंजना सिंह, शशिकला यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता पोरवाल, केशव गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, डॉ शोभित सिंह, महेश राजपूत, आकाश शर्मा, वीरू धाकरे, अजीत राजपूत, नमन जैन, डॉ गुरुदत्त सिंह, सोनी प्रधान सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष व सहित बड़ी संख्या में मतदाता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558