शिकोहाबाद: एडीएम ने तहसील का किया औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान दो प्राइवेट कर्मचारी पकड़े, चेतावनी

शिकोहाबाद। बृहस्पतिवार को एडीएम ने तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें तहसील में दो प्राइवेट कर्मचारी काम करते पाये गये। पकड़े गये दोनों कर्मचारियों को एडीएम ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एडीएम ने बताया कि किसी भी सरकारी विभाग में अब कोई प्राइवेट व्यक्ति कार्य नहीं करेगा। अगर कोई भी प्राइवेट व्यक्ति कार्य करते पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे के करीब एडीएम बिशु राजा तहसील में पहुंचे। उन्होंने तहसील में सर्वप्रथम तहसीलदार के न्यायालय और कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एक व्यक्ति प्राइवेट कंप्यूटर पर कार्य करते पाया गया। उन्होंने उसको हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर भी उन्हें दो व्यक्ति कार्य करते हुए मिले। उन्होंने दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की।

इस संबंध में एडीएम ने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी सरकारी विभाग में कोई भी प्राइवेट व्यक्ति कार्य नहीं करेगा। जब उनसे पूछा गया कि स्टाफ की कमी है तो फिर कार्य कौन करेगा। इस पर उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव और लेखपालों से काम लिया जायेगा। लेकिन प्राइवेट व्यक्ति को नहीं रखा जायेगा।

निरीक्षण के दौरान कोई प्राइवेट व्यक्ति कार्य करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्राइवेट लड़के रखने पर आरके और एसडीएम के पेशकार को कड़ी चेतावनी दी है। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी की जायेगी।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 790