फिरोजाबाद: देश के चौतरफा विकास को एक नई गति देने का प्रयास करेंगा केंद्र सरकार का बजट-दुर्विजय सिंह

-भाजपा कार्यालय पर भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कार्यकर्ताओं और प्रबुद्वजनों को किया संबोधित

फिरोजाबाद। केंद्रीय बजट 2024 को लेकर भाजपा कार्यालय पर एक जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य मौजूद रहे।

उन्होंने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बजट के जरिए देश के चौतरफा विकास को एक नई गति देने का प्रयास किया है। यह बजट रोजगार, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकास, गरीब कल्याण और बुनियादी ढांचे को सशक्त करेगा। यह बजट विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस लोक कल्याणकारी बजट की चर्चा जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करें। बजट संगोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि 2024 के बजट में नए रोजगार और स्वरोजगार अवसरों की अपार संभावनाएं हैं। लोक कल्याणकारी बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की प्रक्रिया में सहायक सिद्ध होगा और विकसित भारत की एक ठोस नींव रखेगा।

इस दौरान प्रमुख रूप से क्षेत्रीय मंत्री अनिल चैधरी, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महापौर कामिनी राठौर, विश्वदीप सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, डॉ अमित गुप्ता, सुनील टण्डन, डॉ रामकैलाश यादव, केशव फौजी, अनिल भारद्वाज, कन्हैया लाल गुप्ता, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, आनन्द अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अरविंद पचैरी, राजेन्द्र बौहरे, शिवमोहन श्रोत्रिय, राधेश्याम यादव, विष्णु सक्सेना, राकेश गौतम, भगवान सिंह झा, मुन्नी देवी, लायक सिंह शंखवार, अंकित तिवारी, उदय गुप्ता, रविन्द्र शर्मा, विकास पालीवाल, राजकुमार छिब्बर, सुरेंद्र राठौर, निर्मल शर्मा, डाॅ एसपी लहरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566