फिरोजाबाद: भाजपा की 429 लोगों ने ली सदस्यता

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्ता शिविर का आयोजन जैन मंदिर पर किया गया। जिसमें 429 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

कार्यक्रम संयोजक धीरज पाराशर जिला प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो कभी किसी में भेदभाव नहीं रखती है। भाजपा हमेशा ही सबका साथ सबका विकास को लेकर चतती है। सदस्यता अभियान शिविर में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शखवार, महापौर कामिनी राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि भाजपा के सदस्य बनकर देश की प्रगति में भागीदार बने।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप कठेरिया पंश्चिम मंडल ने की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, रामनरेश कटारा, आनंद अग्रवाल, पवन दीक्षित, नरेंद्र शर्मा, निकुंज शुक्ला, देवेश भारद्वाज, राघव राजौरिया, अंकित पचैरी, योगेंद्र यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566