फिरोजाबाद: जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फिरोजाबाद के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

फिरोजाबाद। 35 वा नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 10 व 12 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई। जिसमे उत्तर प्रदेश राज्य से प्रतिनिधित्व करते हुए फिरोजाबाद के चार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमे मनोरमा सिकरवार ने अंडर 18 ग्रुप के 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 20 ग्रुप में अभिनव सिंह ने 110 मीटर बाधा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर फिरोजाबाद व उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।

जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने दिल्ली स्टेडियम में रहकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। साथ ही विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने का भी अवसर प्रदान किया गया। यह फिरोजाबाद के लिए बड़े गौरव की बात है। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, कुमुद शर्मा, अभिषेक यादव, मनु यादव, सिद्धार्थ शुक्ला, संध्या चतुर्वेदी, राजीव यादव सहकारी बैंक, कुमकुम गुप्ता, अमित गुप्ता बीजेपी, सुमन यादव, राहुल हुंडीवाल, शुभा गुप्ता, विजय शमा , रोशनी चैधरी, सोनम, स्वेता, राखी, रिकिता वर्मा, अविका, भावना, शाहनवाज अली, असलम भोला, करन, दीपक बघेल, हिमांशु गौतम, अंकित गौतम, शिवम, आकाश, आशु, रोहित, प्रकाश, आदि ने स्वर्ण पदक जीतने पर खिलाड़ियों को शुभकामनाऐं दी।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789