फिरोजाबाद: अपनी सोच एवं विचार को खुद बदलना होगा, तभी हो सकता है कल्याण-प्रदीप मिश्रा

-कार्तिक माह में भगवान शिव को एक लोटा जल चढ़ाने के साथ एक चावल का दाना शिव सुंदरी के पास जरूर चढ़ाएं

फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय शिव महापुराण कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पैसा आने पर आपका रहन, सहन, गाड़ी बंगला, तौर तरीका तो बदल सकता है। लेकिन आपकी सोच एवं विचार को तो खुद बदलना होगा। आपके इस जीवन और विश्व का कल्याण तभी होगा जब आपकी सोच, विचार एवं दृष्टि बदलेगी। इसके लिए आपको भोले बाबा की शरण में जाना होगा। उन्होंने कहा कि एक लोटा जल सभी समस्याओं का हल है।

जरौली कलां में चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि कार्तिक माह में भगवान शिव को एक लोटा जल को चढ़ाने के साथ एक चावल का दाना शिव सुंदरी के पास जरूर चढ़ाएं और कहें कि हे भोलेनाथ मेरा कल्याण कर दो। निश्चित ही मेरा भोला औघड़नाथ तुम्हारा कल्याण करेगा। क्योंकि वह एक चावल आपका पवित्र मन के समान है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ही नहीं बल्कि द्वापर में भगवान श्रीकृष्ण के पास उनका बाल सखा सुदामा आखिर पोटली में क्या लेकर गया था। चावल न। दो मुट्ठी चावल द्वारिकाधीश ने खाने के साथ दो लोकों का राजा बना दिया था।

उन्होंने चावल का महत्व समझाते हुए कहा कि एक बार .स्वयं अन्नापूर्ण महारानी काशी की पवित्र भूमि पर नंदी पर आए भगवान भोलेनाथ से कहा कि विश्व का भरण पोषण करने वाले विश्वनाथ। मैं आपको क्या दूं। संपूर्ण ब्रहमांड का कल्याण हो जाए। एक अक्षत ही मांगा ताकि वह सारे संसार की दशा एवं दिशा बदल दूं। उन्होंने कहा कि तिलक के साथ अक्षत इसीलिए लगाया जाता है कि ऐसा सम य बार-बार आए। उन्होंने कहा भगवान राम तो अयोध्या के राजा बने, द्वारिकाधीश अलग राजा बनें। लेकिन मेरा औघड़नाथ भोला कहीं के राजा नहीं बनें। वह तो तीन लोकों का स्वामी सभी का कल्याण करने वाला है।

उन्होंने कहा कि इंसान जब करवट लेता है तो दिशा बदलती है लेकिन भोलेनाथ जब कृपा करते हैं तो दशा बदल जाती है। उन्होंने कहा शिव महापुराण की कथा कहती है मनुष्य की दशा बदलनी है तो खुद की मेहनत चार गुना करनी होगी। भगवान शिव को एक लोटा जल चढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि भगवान शिव पुराण कथा का वर्णन करते हुए कहा कि दक्ष प्रजापति ने भगवान शिव का पुतला बनाकर गेट पर खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि अच्छे व्यक्ति को यदि गौर के देखें तो उसमें बुराई दिखने लगती है। इसलिए अच्छे व्यक्ति को गौर से मत देखे, बल्कि बुरे व्यक्ति को गौर से देखो तो उसमें कुछ अच्छाइयां नजर आएंगी। बुरे व्यक्ति में छिपी अच्छाई आपके जीवन को सार्थक बना सकती है।

उन्होंने कहा कि दक्ष प्रजापति ने यज्ञ में सबको बुलाया लेकिन शिव को नहीं बुलाया। अपने दूसरे दामाद चंद्रोदय को श्राप देने के साथ ही तारकाश्वर एवं भगवान गणेश एवं कार्तिकेय नाथ के जन्म की कथा का वर्णन किया। कथा के समापन पर आरती के साथ कथा का समापन हुआ।

मेयर कामिनी राठौर सहित समिति के पदाधिकारियों ने की महाआरती

फिरोजाबाद। शिव महापुराण कथा की आरती मेयर कामिनी राठौर के साथ शुभम राजपूत, अजय गुप्ता, शिवम गुप्ता, मनोज गुप्ता, ममता गुप्ता, संगीता देवी, बबिता गुप्ता, रितिक झिंदल, विशाल एवं तरुण सहित अन्य पदाधिकारियों को मंच पर आरती करने का मौका मिला।

अंतिम दिन सुबह आठ से 11 बजे तक होगी कथा

फिरोजाबाद। शिव महापुराण कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि कथा के चैथे दिन 17 अक्तूबर को शिवरात्रि है। इस कारण इस दिन तो दोपहर एक से चार बजे तक कथा होगा। लेकिन अंतिम दिन 18 अक्तूबर को कथा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होगी।

पत्र पढ़ने के साथ मंच पर, बुलाकर दिया आशीर्वाद

अंतर्राष्ट्रीय शिव महापुराण कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान फिरोजाबाद के जरौली कलां निवासी सपना कुमारी का पत्र पढ़ते हुए कहा कि उसके भाई की तीन वर्ष से नौकरी नहीं लग रही थी। बाबा की कृपा से भाई की जुलाई 2024 में दिल्ली पुलिस में नौकरी लग गई है। पत्र के साथ वेलपत्री को शहद से चिपकाकर भेजा था। भारती भारद्वाज फिरोजाबाद ने कहा कि उनके बेटे को नौकरी नहीं लग रही थी कई फार्म भरे। बाबा की कथा श्रवण करने के साथ संकल्प लिया आज बेटा एयरफोर्स में आसाम में तैनात है।

हाथरस जिले के मुरसान निवासी सीमा शर्मा ने कहा कि नौ वर्ष का बेटा गंभीर बीमारी से मृत हो गया था। अंदर से काफी टूट गई थी। काफी परेशान थी आखिर जेठानी के सुझाव पर बाबा भोले की पूजा की। सीहोर हाजिरी लगाने के साथ रुद्राक्ष का जल पिया। आखिर 21 फरवरी 2024 को बेटा का जन्म हुआ। बेटे को गोद में लेकर मंच पर पहुंची। कथा व्यास ने उसे खुद गोद में लेकर दुलारा। राजस्थान के धौलपुर निवासी नंदनी अग्रवाल पत्नी मोहन अग्रवाल दोनों गंभीर बीमरी से पीड़ित थे। पति के फोड़ा होने के साथ जांच कराई तो कैंसर बता दिया, बहुत परेशान थे। सीहोर में कावड़ भरने के साथ पूजा पाठ किया। आज केंसर ठीक हो गया वह सही है।

फिरोजाबाद के हनुमान रोड निवासी अंजू गुप्ता पत्नी अजय गुप्ता के शादी के नौ वर्ष के बाद बाबा की कृपा से 17 जून 2024 को आखिर एक बेटा एवं बेटी को जन्म दिया। मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ निवासी रुचि शर्मा पत्नी आशुतोष शर्मा के कोई संतान नहीं थी। बाबा की शरण में गई। पशुपतिनाथ का व्रत रखा। सफेद आंकड़े की जड़ का प्रयोग किया। आखिर बाबा के कृपा से दो पुत्र प्राप्त हुए है। पति-पत्नी ने मंच पर जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

धूप में कथा सुनने को मजबूर हुए शिवभक्त

फिरोजाबाद। पं. प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने को काफी संख्या में जनसैलाब उमड़ रहा है। कथा पंडाल में भक्तों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। जिस किसी को जहाॅ भी स्थान मिला, वहीं कथा सुनने बैठ गया। कोेई गाड़ी के नीचे, तो कोई पेड़ के नीचे, तो कड़ी धूप में कथा का श्रवण करता दिखाई दिया। वहीं आयोजकों की व्यवस्थाओं को लेकर दूर-दराज से आएं श्रद्वालुओं ने कहा कि व्यवस्थाऐं पूर्णतह खराब है। उनका कहना था हम और भी जगहों पर कथा सुनने गये है, लेकिन फिरोजाबाद में इंतजाम काफी खराब है। धूप में आधे से ज्यादा लोग कथा सुन रहे है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2797