फिरोजाबाद: आईजीआरएस के मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी-सुखलाल भारती

फिरोजाबाद। सचिव नोडल अधिकारी ग्राम्य विकास सुखलाल भारती ने निरीक्षण भवन में ग्राम्य विकास के साथ वानिकी विभाग, आईजीआरएस जैसे महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की।

उन्होंने जनपद में आईजीआरएस के मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो रहा है या नहीं इसको जानने हेतु जन शिकायतकर्ताओं से टेलिफोनिक वार्ता की और उनसे उनकी शिकायतों के निस्तारण की जानकारी चाही। वार्ता करने पर कुछ शिकायतकर्ता संतुष्ट दिखे। जबकि मधु नामक शिकायतकर्ता असंतुष्ट दिखा।

नोडल अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराऐं। साथ ही जहां शिकायतकर्ता असंतुष्ट हो, वहां संबंधित तहसीलदार को भेजकर मामले का निस्तारण त्वरित करवायें। एनआरएलएम विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह में महिलाओं की संख्या ज्यादा से ज्यादा बढ़ायंे। जिससे इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक पहुंच सके।

एनआरएलएम की महिलाओं द्वारा जूट से निर्मित कैरी बैग बनाए जाएं, जिससे लोग प्लास्टिक की वस्तुओं का प्रयोग कम करें और शहर को प्रदूषण से बचाया जा सके। मनरेगा के माध्यम से विद्यालयों में बाउंड्री बाॅल, मिनी स्टेडियम, पार्कों का निर्माण किया जाए, वानिकी विभाग को निर्देशित करते हुए सचिव ने कहा कि मियांवाकी के अधिकाधिक पेड़ लगाए जाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनहितकारी कार्यों में शिथिलता न बरतें, शासन द्वारा जारी की गई योजनाओं का लाभ सामान्य जनता तक अवश्य पहुंचें।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2797