फिरोजाबाद: विश्व एड्स दिवस पर निकाली जन जागरूकता रैली

फिरोजाबाद। चाइल्ड इंडिया दिशा द्वारा गठित प्रगति युवा संगठन एवं जन चेतना सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान विश्व एड्स दिवस पर लोगों में एड्स के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विचार गोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नारी सशक्तिकरण संस्था की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेविका डा. दुर्गेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली रामचरण नगर, भगवान नगर, कबीर नगर, आनंद नगर होते हुए डा. अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल खेरा पर संपन्न हुई। रैली में सम्मिलित युवक-युवतियां एड्स रोग से संबंधित तख्तियां हाथ में लेकर नारे लगाती हुई चल रही थी। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सरोजनी नायडू विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने की। संचालन दिशा कोर्डिनेटर अनुपम शर्मा ने किया। इस अवसर पर नीतू सिंह, रचना श्रीवास्तव, अरुण, नरेश राठौर, काजल, अंशिका, शशिप्रभा, कृष्णकांत शंखवार आदि मौजूद रहे।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 267