शिकोहाबाद: नहर में डूबे युवक का शव सिरसागंज क्षेत्र में नहर से हुआ बरामद



-शव मिलते ही परिवार में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा

शिकोहाबाद। थाना रामगढ़ के मुहल्ला जाटवपुरी निवासी एक 45 वर्षीय युवक मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब नहर में अपने साथियों के साथ नहाने आया था। नहाते समय वह नहर में डूब गया। बुधवार दोपहर उसका शव सिरसागंज क्षेत्र में बंबा से बरामद किया है। शव मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जाटवपुरी निवासी शमशाद (45) अपने चार दोस्तों के साथ बाइक से नहर में नहाने आया था। सभी दोस्त छीछामई नहर पुल के समीप नहा रहे थे, तभी अचानक शमशाद गहरे पानी में चला गया। साथियों ने उसे डूबते देखा तो उनमें भी दहशत फैल गई। उसके दोस्त शाहिद ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। जानकारी होते ही परिवार के लोग स्थानीय लोगों के साथ नहरपुल पर पहुंच गये। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस भी पहुंच गई और युवक की तलाश में जुट गई। पूरी रात परिवार के सदस्य नहर में तलाश करते रहे।

बुधवार दोपहर को शव सिरसागंज क्षेत्र में नहर से फूटे बंबा में मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की सहायता से शव को बाहर निकाला। स्थानीय पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि शमशाद मोती की फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार को दोस्तों के साथ नहाने का प्लान बनाया और चार दोस्त बाइकों से छीछामई पुल के पास पहुंचे। यहां नहर में एक 80 फीट गहरा गड्ढा हैं। नहाते समय शमशाद उसी में चला गया और उसकी मृत्यु हो गई। उधर शव मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गया।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1487

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter