फिरोजाबाद: किड्स काॅर्नर स्कूल में धूमधाम से मना 76 वाॅ गणतंत्र दिवस



-देश भक्ति गीतों पर बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियाॅ

फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 76 वाॅ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चो ने देश भक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियाॅ दी।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रदीप मित्तल पम्मी ने ध्वजारोहण कर किया। भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। एन.सी.सी. कैडेट ने परेड कर झंडे को सलामी दी। बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों केे माध्यम से कार्यक्रम में चार-चाॅद लगा दिये। जिसमें देशभक्ति की भावना झलक रही थी और हमारे संविधान के विषय में बताते हुए भारतवासियों को अपने कर्तव्यों की प्रेरित प्रेरित किया।

इस बार के गणतंत्र दिवस की छटा भारत में कुंभ के आगमन के कारण अलग ही उत्साह से भरपूर दिखाई देती है। चारों ओर मोक्ष पर्व की धूम मची हुई है। यह मोक्ष पर्व हमारी आगे की पीढ़ी को धर्म से जोड़ते हुए अपने संस्कारों से भी जोड़ती है। विद्यालय प्रबंधन समिति के मुकुल सरन भटनागर, कुसुम भटनागर, डॉ.मयंक भटनागर, प्रधानाचार्या रुपाली भटनागर, सी.ई.ओ. विख्यात भटनागर सभी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को संबोधित किया। आज के दिन को भारतवासी कभी नहीं भूला सकते।

आज के दिन लोकतांत्रिक गणराज्य बना था। 26 जनवरी 1950 को आज ही के दिन संविधान लागू हुआ, संविधान से ही देश को सारी व्यवस्था चलती हैं।यह दिन वीर सपूतों के बलिदान को याद दिलाते हुए अपने कर्तव्यों को याद दिलाता है। हमारे संविधान के शिल्पकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपने संविधान में प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार देने पर जोर दिया। हम भारतवासियों को उनके बताए हुए आदर्शों पर चलना चाहिए और उन्हीं का अनुसरण करना चाहिए।

Share your love
ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter