फिरोजाबाद: जिला मुख्यालय पर किसान चेतना यात्रा में किसानों ने भरी हुंकार

-पुलिस पर लगाया किसानों के विरुद्ध झूठा मुकदमा लिखने का आरोप, एकजुट होने की अपील

फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों द्वारा किसान चेतना यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के जिला मुख्यालय पहुंचने पर किसान नेताओं ने हुंकार भरते हुए जमकर सरकारों पर हमला बोला। किसान नेताओं ने कहा कि पुलिस किसानों पर झूठे मुकदमे लगा रही है। किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

संगठन के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे किसानों ने सर्दी में भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष ने मांगें सुनाते हुए कहा कि फिरोजाबाद रजवाहा जौंधरी पुल से आगरा सीमा तक रजवाहा की पटरी का चैड़ीकरण कर डाबरीकरण किया जाए। रामगढ़ उम्मरगढ़ के मजरा रजापुर से जलेसर रोड तक डाबरीकरण किया जाए। जलेसर मार्ग से बाघई द्वितीय होते हुए रजावली, भैंसा बृजपुर मार्ग तक डाबरीकरण कराया जाए।

शेखूपुर राजमल के नगला धीमर से गांव मरसेना तक डाबरीकरण किया जाए। टूंडला-एटा मार्ग जो कासगंज, बदायूं, बरेली, फर्रूखाबाद, सोरोंजी, पीलीभीत को जोड़ने का कार्य करता है। उसे सिंगल लेन होने के कारण आए दिन सड़क हादसे होते हैं। इस मार्ग को फोरलेन किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर जो पंचायत हो रही है वह किसानों की समस्याओं के निदान को लेकर हो रही है। किसानों की समस्या का समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

 

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1062

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!