फिरोजाबाद: छात्रा सम्मेलन में उभरते भारत में महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में जिला छात्रा सम्मेलन का आयोजन कांता होटल में किया गया। कार्यक्रम के उभरते भारत में महिलाओं की भूमिका विषय पर चर्चा हुई। साथ ही छात्राओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 छात्रों ने प्रतिभाग किया।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता एवं आपकी प्रांत में डिवीजन प्रमुख डा. सिमरन उपाध्याय ने कहा कि अभाविप संकुचित मानसिकता रखने वाला संगठन नहीं है। आप अब तू ऐसा संगठन है जिसमें मिशन साहसी के तहत करोड़ा छात्राओं को आत्मरक्षा करने का परीक्षण किया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, तकनीकी, राजनीति, खेल सभी क्षेत्रों में महिला बाजी मार रही है।

 

महापौर नूतन राठौर ने मेरा सशक्तिकरण विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा शक्ति को एक सर्जनात्मक कार्य में लगा ना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि अनुपम शर्मा ने कहा कि भारत विश्व का एकमात्र देश है। जहां छात्राओं को सर्वाधिक स्वतंत्रता प्राप्त है। डा. पीयूष शर्मा ने छात्राओं को देश में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम संचालन जिला संयोजक ने किया।

कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सुधाकर शर्मा, विभाग संगठन मंत्री विश्वेंद्र जी, महानगर अध्यक्ष अनिल सागर, प्रदेश सह मंत्री रजत जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज पलिया, जिला सोशल मीडिया संयोजक विख्यात शर्मा, आदर्श भारद्वाज, महिमा अग्रवाल, रजु सुरभि आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566