फिरोजाबाद: व्यापार मंडल की युवा कार्यकारिणी का हुआ गठन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर की एक बैठक मोहल्ला देवनगर में महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने युवा व्यापार मंडल का गठन करते हुए अनिल गुप्ता अमीना को महानगर युवा अध्यक्ष, सुभाष यादव युवा नगर चेयरमैन, विष्णु गुप्ता युवा वरिष्ठ महामंत्री, देवेंद्र शर्मा महामंत्री, विपुल गुप्ता कोषाध्यक्ष, कृष्णा शर्मा उर्फ बिट्टू वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष वर्मा उपाध्यक्ष, संदीप यादव उपाध्यक्ष, शिवा गुप्ता मंत्री, दीपक सविता मंत्री, अनिल बजाज को संगठन मंत्री मनोनीत किया है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि युवा नगर अध्यक्ष एक सप्ताह के अंदर 31 लोगों की कार्यकारिणी का गठन कर अवगत कराएं। बैठक का संचालन रामबाबू झा महामंत्री ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश उपाध्याय प्रांतीय उपाध्यक्ष, मदन लाल वर्मा प्रांतीय मंत्री, हरिशंकर अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री, आशीष अग्रवाल महानगर कोषाध्यक्ष, रमाशंकर यादव दादा के अलावा दिनेश यादव, पंकज यादव, परसराम लालवानी, भानु उपाध्याय, अर्जेस उपाध्याय, सुरेश गुप्ता, मुन्नालाल गोला, आकृति सहयोगी, महिला नगर अध्यक्ष दीपशिखा, महामंत्री धीरज वर्मा, राहुल जैन, नवीन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1359