फिरोजाबाद: ट्रैक्टर और टेम्पो की भिड़ंत में राजमिस्त्री की चपेट में आने से मौत

फिरोजाबाद। नगला बीच से अपने घर पैदल जा रहा एक राजमिस्त्री ट्रैक्टर और टेम्पो में हुई भिड़ंत की चपेट में आ गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना रजावली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी 58 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र जोगेंद्र सिंह राजमिस्त्री का काम करते थे। वह घर से बाजार करने के लिए नगला बीच गए थे। जहां से वह पैदल अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी रति गढ़ी के समीप एक ट्रैक्टर और टेम्पो में भिड़ंत हो गई। उसी समय वहां से पैदल गुजर रहे वीरेंद्र उसकी चपेट में आ गए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र पैदल जा रहे थे। दोनों वाहनों की टक्कर में वह चपेट में आ गए।

इंस्पेक्टर विनय मिश्रा का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2824