फिरोजाबाद: मैनपुरी हत्याकांड में फिरोजाबाद के युवक की मौत

-दोस्त की शादी में शामिल होने गया था मैनपुरी

फिरोजाबाद। मैनपुरी में हुए हत्याकांड में फिरोजाबाद का युवक भी शामिल था, जिसकी दूल्हे के भाई ने हत्या कर दी थी। वह दो भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था और डीटीडीसी कोरियर कंपनी में काम करता था। वह 18 जून को मैनपुरी दोस्त की शादी में शामिल होने गया था।

मैनपुरी के किशनी थाना इलाके के गांव गोकुलपुरा अरसारा में शनिवार सुबह एक परिवार में पांच लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई थी। इसमें फिरोजाबाद के सरस्वती नगर निवासी दीपक उपाध्याय (20) पुत्र विनोद उपाध्याय भी शामिल था। दीपक सरस्वती में रहता था। तीन बहनों और दो भाइयों में वह तीसरे नंबर का बताया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि एक बहन की शादी हो चुकी है।

वह 18 जून को अपने दोस्त गोकुलपुरा अरसारा मैनपुरी निवासी भुल्लन की शादी में शामिल होने के लिए गया था। वहां विदा होने के बाद वह दोस्त के घर पर ही रुक गया था। रात के समय दूल्हे के भाई ने कुल्हाड़ी से काट हत्या कर दी।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566