फिरोजाबाद: इको कार ने हाईवे पर खड़े लोगों को रौंदा, एक बुजुर्ग की मौत, तीन घायल

-जैन मंदिर के सामने लोगों को रौंदते हुए रेलिंग से टकराई कार

फिरोजाबाद। नगर के सुभाष चैराहे पर ईको कार मौत बनकर दौड़ी। हाईवे पर वाहनों का इंतजार कर रहे लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं चपेट में आए बाइक सवार की हालत गंभीर है। उसके साथ दो अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है।

आगरा की ओर से आ रही ईको कार ने जैन मंदिर के सामने लोगों को रौंदते हुए रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग के समीप वाहन के इंतजार में खड़े एक बुजुर्ग और एक बाइक सवार चपेट आ गया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार की हालत गंभीर है। वहीं इस हादसे में टूंडला निवासी एक महिला सहित दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

बताया गया है कि कार की गति तेज थी। जिसकी वजह से किसी के बचने का मौका ही नहीं मिला। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉ. राहुल जैन ने बताया इको कार ने कुछ लोगों को रौंद दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566