फिरोजाबाद: नाली के विवाद में चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर के गांव फुलरई में विगत दिन हुए नाली को लेकर विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें गर्भवती महिला सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने तहरीर आने पर अभियोग दर्ज किया है।
बताते चलें कि फुलरई अवनीश कुमार पुत्र जगमोहन के परिजनों का गांव के ही अमर सिंह पुत्र दर्शन सिंह, यशवीर, होरीलाल, गुंजन, बबीता, सोमवती आदि लोगों विवाद हो गया। जिन्होंने अवनीश के परिजनों पर हमला बोल दिया। जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों ने आकर मामले को शांत कराया। वहीं घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में देवकांत, शैलेश, दुर्गेश रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566