विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में पति, देवर समेत 4 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

फिरोजाबाद। गुरुवार को एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। देर रात उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। भाई ने देवर व उसके दोस्त पर दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने का आरोप लगाते हुए चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मृतका के भाई ने बताया कि गुरुवार सुबह उसकी बहन ने घर पर ही पति के सामने बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर डालकर आग लगा ली थी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत खराब होने पर उसे आगरा रेफर किया गया था। देर रात उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

दो वर्ष पूर्व देवर रोहन व दोस्त रूपकिशोर ने उनकी बहन को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। जिसके सहारे वह उसे लगातार ब्लेकमेल कर रहे थे। पति मोनू व सास कपूरी देवी भी उनका पूरा सहयोग करती थी। जिससे परेशान होकर उनकी बहन ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558