शिकोहाबाद: हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

शिकोहाबाद। नेशनल हाईवे पर बालाजी मंदिर के सामने बाइक और ऑटो की भिडंत में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल आई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक महिला को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। हादसे की जानकारी होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिये।

सिरसागंज निवासी अमित (35) पुत्र श्याम सिंह अपनी बाइक से बालाजी मंदिर पर दर्शन करने आया था। दर्शन कर बाइक से घर जा रहा था। जब वह बालाजी से हाईवे पर आया तो फिरोजाबाद से तेज गति से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गई। हादसे के बाद ऑटो बाइक सवार युवक पर पलट गया, जिससे बाइक सवार अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार किशनलाल (70) निवासी उतरारा और रिहाना निवासी मिंया बाजार सिरसागंज घायल हो गई। पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल आई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने किशनलाल को भी मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रिहाना को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया।

हादसे की जानकारी होते ही मृतक के परिवारीजन चीख पुकार करते हुए अस्पताल पहुंच गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। हादसे में ऑटो सवार दो अन्य लोगों के हल्की चोटें आई, जो बिना उपचार कराये गंतव्य के लिए रवाना हो गये।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814